Monday, November 25, 2019

NOTES चाचा नेहरू


पाठ- चाचा नेहरू
         
कठिन शब्द
अर्थ
        . बेहद
बहुत,अधिक
        . स्नेह
प्यार
        . खूब
ज्यादा
        . काम
कार्य
        . प्रसिद्ध
मशहूर
     
Ø प्रश्नों के उत्तर लिखिए

 प्रश्न १. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन कब मनाया जाता है ?
उत्तर- जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन १४ नवंबर को मनाया जाता              है।

प्रश्न २. नेहरूजी किससे स्नेह करते थे ?
उत्तर- नेहरूजी बच्चों से स्नेह करते थे।

प्रश्न ३. बचपन में जवाहरलाल गरीब बच्चों की सहायता किस प्रकार                 किया करते थे ?
उत्तर- बचपन में जवाहरलाल के जन्मदिन पर उनके माता-पिता उन्हें             खाने-पीने की बहुत-सी वस्तुएँ लाकर देते थे। बालक जवाहर               इन सारी वस्तुओं  को गरीब बच्चों में बाँटकर उनकी सहायता             करते थे।

 प्रश्न ४. जवाहरलाल अपनी अचकन में गुलाब का फूल क्यों लगाया                  करते थे  ?
उत्तर- जवाहरलाल को गुलाब का फूल बहुत पसंद था, इसीलिए वे                 अपनी अचकन में गुलाब का फूल लगाया करते थे।

   > रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

        १. जवाहरलाल की माँ का नाम स्वरूपरानी था।

        २. नेहरूजी साफ-सुथरे और इस्त्री किए हुए कपड़े पहनते थे।

३. बचपन में जन्मदिन पर जवाहरलाल गरीब बच्चों को खाने-पीने        की चीज़े देते थे।

४. जवाहरलाल नेहरू ने वकालत की पढ़ाई की थी।


No comments:

Post a Comment