Tuesday, April 21, 2020

हिंदी कविता- तिरंगा


कविता- १
तिरंगा

कठिन शब्द        अर्थ

आस       -      भरोसा
कुर्बानी     -      बलिदान
गुलाम      -     सेवक
अडिग     -  अपने स्थान से न हटनेवाला

प्रश्नों के उत्तर लिखिए|

१) बादल के पास क्या है?
उत्तर- बादल के पास तिरंगा है|

२) तिरंगा कहाँ लहरा रहा है?
उत्तर- तिरंगा दूर हवा में लहरा रहा है|

३) झंडे से कौन हार गया है?
उत्तर- झंडे से दुश्मन हार गया है|

४) भारत का सहारा कौन है?
उत्तर- भारत का सहारा तिरंगा झंडा है|

५) किस सुहाने गीत की बात की गई है?
उत्तर- "जन-गण-मन" इस सुहाने गीत की बात की गई है|

Friday, April 10, 2020

नोट्स- मिठ्ठू


मिठ्ठू
शब्दार्थ

अठन्नी- पचास पैसे का सिक्का
खरीदना- मूल्य देकर लेना
कठघरा- पिंजरा
घाव- चोट
मलहम- दवाई
खजाना- भंडार

प्रश्नों के उत्तर लिखिए|
प्र.१) किस शहर में सर्कस कंपनी आई थी?
उत्तर- लखनऊ शहर में सर्कस कंपनी आई थी|

प्र.२) गोपाल क्या सुनकर दुखी हो गया?
उत्तर- सर्कस कंपनी दुसरे शहर में जा रहीं है, यह सुनकर गोपाल दुखी हो गया|

प्र.३) गोपाल मिठ्ठू को घर क्यों लाना चाहता था?
उत्तर- गोपाल मिठ्ठू के साथ खेलना और उसको अपनी थाली में खाना खिलाना चाहता था,इसलिए वह मिठ्ठू को अपने घर लाना चाहता था|

प्र.४) कहानी में मिठ्ठू किसका नाम है?
उत्तर- कहानी में मिठ्ठू बंदर का नाम है|

प्र.५) मिठ्ठू किसके साथ घुल-मिल गया था?
उत्तर-मिठ्ठू गोपाल के साथ घुल-मिल गया था|




















April Virtual Study plan for Englsih NOUNS