Friday, April 10, 2020

नोट्स- मिठ्ठू


मिठ्ठू
शब्दार्थ

अठन्नी- पचास पैसे का सिक्का
खरीदना- मूल्य देकर लेना
कठघरा- पिंजरा
घाव- चोट
मलहम- दवाई
खजाना- भंडार

प्रश्नों के उत्तर लिखिए|
प्र.१) किस शहर में सर्कस कंपनी आई थी?
उत्तर- लखनऊ शहर में सर्कस कंपनी आई थी|

प्र.२) गोपाल क्या सुनकर दुखी हो गया?
उत्तर- सर्कस कंपनी दुसरे शहर में जा रहीं है, यह सुनकर गोपाल दुखी हो गया|

प्र.३) गोपाल मिठ्ठू को घर क्यों लाना चाहता था?
उत्तर- गोपाल मिठ्ठू के साथ खेलना और उसको अपनी थाली में खाना खिलाना चाहता था,इसलिए वह मिठ्ठू को अपने घर लाना चाहता था|

प्र.४) कहानी में मिठ्ठू किसका नाम है?
उत्तर- कहानी में मिठ्ठू बंदर का नाम है|

प्र.५) मिठ्ठू किसके साथ घुल-मिल गया था?
उत्तर-मिठ्ठू गोपाल के साथ घुल-मिल गया था|




















2 comments: